फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल शर्मा को तगड़ा झटका और 'नागिन 3' नंबर वन, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Fri, 05 Apr 2019 11:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3, the kapil sharma show - फोटो : social media
छोटे पर्दे के शोज में हर हफ्ते कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिलता रहता है। टीआरपी के मामले में भी हर हफ्ते सीरियल में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार जबरदस्त तड़के के बावजूद गिरावट देखी जाती तो वहीं कइयों की स्थिति में सुधार भी होता है। इस हफ्ते भी कई शोज की टीआरपी में बदलाव देखा गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि टीआरपी के मामले में इस हफ्ते कौन-सा सीरियल और शो किस पोजिशन पर रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
naagin 3 - फोटो : file photo
टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' एक बार फिर से नंबर एक पर आ गया है। जबकि पिछले हफ्ते 'ये रिश्ते हैं प्यार के' नंबर एक पर रहा था। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान 'नागिन 3' लगातार दूसरे स्थान पर रहा था। वहीं, बात करें दूसरे नंबर की तो टीआरपी के मामले में दूसरे नंबर पर 'कसौटी जिंदगी की' है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram
पिछले हफ्ते 'कसौटी जिंदगी की' टॉप 5 से बाहर निकलकर छठे नंबर पर था। वहीं, पिछले हफ्ते नौंवे नंबर पर रहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दमदार तरीके से टॉप 5 में जगह बनाई है। ये सीरियल इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है। सीरियल 'उन दिनों की बात है' ने चौथे नंबर पर जगह बनाकर सभी को हैरान कर दिया। वहीं पिछले हफ्ते नंबर एक पर रहने वाला 'ये रिश्ते हैं प्यार के' पांचवे नंबर पर आ गया है। 

4 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media
हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले हफ्ते टॉप 5 में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर से बाहर हो गए हैं। 'द कपिल शर्मा शो' पिछले हफ्ते चौथे स्थान पर रहा था। वहीं अब फिर से नीचे खिसक गया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के शो में न रहने से 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Naagin 3 - फोटो : twitter
टीवी शो की टॉप 5 लिस्ट
1.नागिन 3
2.कसौटी जिंदगी की
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
4.उन दिनों की बात है
5.ये रिश्ते हैं प्यार के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें