फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को लेकर देर रात भिड़ बैठे सैफ की बहन और जीजा

Thu, 14 Apr 2016 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सैफ अली खान की बहन सोहा की शादी पिछले साल कुणाल खेमू से हुई थी। अब लगता है कि इस रिश्ते का खूबसूरत दौर खत्म हो चुका है। दोनों के बीच हाल के दिनों में जबरदस्त झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
कुणाल खेमू और सोहा अली 2013 से साथ हैं। दोनों ने 2014 में सगाई और 2015 में शादी की। शादी के बाद भी दोनों में काफी प्यार दिखता रहा है। अब दोनों के बीच सारा मामला बच्चे को लेकर बिगड़ गया है।
विज्ञापन

3 of 7
कुणाल खेमू शादी के कुछ दिन बाद से ही बच्चा चाहने लगे थे, एक साल तक तो उन्होंने इशारों में ही अपनी बच्चे की चाहत सोहा को बताई। पिछले कुछ महीनों से कुणाल की बच्चे की चाहत इस जोड़े में लड़ाई की वजह बन गई है। ये अब दोनों के बीच जमकर लड़ाई करा रही है।

4 of 7
वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार हाल ही में दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। कुणाल के माता-पिता भी इसमें मामले को और ज्यादा बढ़ा दे रहे है।
विज्ञापन

5 of 7
दरअसल कुणाल के साथ-साथ उनके मां-पापा भी चाहते हैं कि अब घर में जल्दी ही बच्चा आ जाए। दूसरी ओर सोहा कुछ दूसरा ही प्रोग्राम बनाए बैठी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दरअसल सोहा को पता है कि एक बार मां बनने के बाद बॉलीवुड के दरवाजे तो बंद ही हो जाते हैं। ऐसे में वो मां बनने से पहले कुछ फिल्में और कर लेना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोहा और कुणाल की जिद की छाया अब उनके रिश्ते पर भी पड़ने लगी है। दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हो चुकी है जिससे दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें