फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के 'बलराज' को देखते ही संजय दत्त की बेटी रह गईं दंग, बेहिचक लिख दी ये बात

Sun, 17 Mar 2019 04:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt Trishala - फोटो : instagram
करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कलंक' (Kalank) चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और लगातार स्टार्स के नए-नए लुक के पोस्टर आए दिन रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाथ में सिगार पकड़े रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के इस रॉयल लुक को देखकर उनकी बेटी ने ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस 'कलंक' फिल्म के अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - 'कम शब्दों के साथ आदमी का रोल निभाना आसान नहीं होता।' इसके साथ ही संजय ने बलराज लिखा। संजय के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि फिल्म में संजय दत्त का नाम बलराज है और वह एक गंभीर किरदार निभा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram
संजय दत्त के इस पोस्ट के बाद मानों सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट की बौछार सी आ गई। हर कोई संजय के लुक की तारीफ करने लगा। इस बीच बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा। वरुण धवन ने संजय दत्त की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'क्या तस्वीर है...'। वरुण के इस पोस्ट के बाद संजय दत्त की बेटी भी खुद को रोक नहीं पाईं। त्रिशाला ने संजय दत्त की तस्वीर पर लिखा - 'पापा आइ लव यू'।  



 

4 of 5
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : file photo
त्रिशाला (Trishala Dutt) के बाद मान्यता ने भी संजय दत्त की तस्वीर पर कमेंट किया। मान्यता ने लिखा - 'आप वैसे ही हैं, बहुत कम शब्द बोलने वाले। ढेर सारा प्यार।' आपको बता दें, 'कलंक' फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। इन दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kalank teaser poster - फोटो : twitter
'कलंक' फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें