Trishala Dutt
- फोटो : Social Media
दरअसल त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं यह देखकर हैरान और निराश हूं। आप खुद एक डॉक्टर हैं। न्यू यॉर्क में अमेरिका के 40% कोरोना संक्रमित केस हैं। और ऐसे में आप मास्क लगाने की जगह इतने छोटे कपड़े पहनकर सड़क पर खड़ी हैं। आप उन लोगों के लिए क्या उदाहरण पेश कर रही हैं जो आपको फॉलो करते हैं। आप क्या चाहती हैं कि आपके पिता भी आपके लिए उसी तरह रोए जैसे आप अपने ब्यॉयफ्रेंड के गुजर जाने बाद रोई थीं।' इसके अलावा यूजर ने इस पोस्ट में ही संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, 'यही सिखाया आपने? यही तालीम दी है आपने? जिसमें कॉमन सेंस की इतनी कमी है? मतलब से बाहर जाकर बोल रहा हूं शांति से आराम करें।'