अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम कर चुकीं तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), नयनतारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिलाम्बरासन (सिंबू) से शादी करने जा रही है। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रही हैं, हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। तृषा और सिंबू की जोड़ी मशहूर डायरेक्टर गौतम मेनन की फिल्म 'विनीतांडी वरुवाया' के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी है।