इन दिनों तृप्ति डिमरी फिनलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपनी इस वैकेशन की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन कुछ लोगों ने गौर किया है कि वह इस वैकेशन पर अकेली नहीं हैं। हाल ही में तृप्ति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो पोस्ट किया, कुछ वैसा ही वीडियो सैम मर्जेंट की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी नजर आया। इससे तृप्ति और सैम मर्जेंट के रिलेशनशिप में होने की अफवाह सच साबित होती दिख रही है।