फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: भारत की सबसे चर्चित अभिनेत्री बनीं तृप्ति डिमरी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी दी मात

Thu, 05 Dec 2024 02:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आईएमडीबी ने साल 2024 के चर्चित सितारों की लिस्ट घोषित की है। इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी को पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं, दीपिका और शाहरुख खान को दूसरा और चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी-शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी साल 2024 में आईएमडीबी की लिस्ट में भारत की सबसे चर्चित सितारों में शामिल हो गई हैं। तृप्ति न सिर्फ इस लिस्ट में शामिल हुई हैं बल्कि नंबर वन सितारा भी बन गई हैं। लिस्ट में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट से तृप्ति डिमरी का शानदार काम और चर्चा देख अभिनेत्री के फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
तृप्ति डिमरी ने कही ये बात
फिल्म एनिमल की लोकप्रियता के बाद से तृप्ति डिमरी चर्चा में रही हैं। इस साल तृप्ति की कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। इसमें बैड न्यूज, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल भुलैया 3 शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
तृप्ति डिमरी ने कही ये बात
तृप्ति डिमरी ने कहा, "आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में नंबर वन पर आना सच में बहुत बड़ा सम्मान है। मेरे प्रशंसकों के सहयोग से मुझे ये सौभाग्य मिला है। अच्छी फिल्मों में काम करने से लेकर 'भूल भुलैया 3' के साथ 2024 को खत्म करने तक, यह मेरे लिए एक यादगार साल रहा है। मैं आगे क्या होता है, इसका इंतजार कर रही हूं क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहूंगी।"

4 of 5
दीपिका पादुकोण- आलिया भट्ट-शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में ऐसा है सितारों का स्थान
आईएमडीबी की 2024 की इस लिस्ट में पहले स्थान पर तृप्ति डिमरी हैं। दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। तीसरे स्थान पर ईशान खट्टर हैं। चौथे स्थान पर शाहरुख खान हैं। पांचवें स्थान पर शोभिता धूलिपाला हैं। लिस्ट में छठा स्थान मिला है शरवरी को। सातवें नंबर पर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। आठवें नंबर पर सामंथा को रखा गया है। नौवें नंबर पर आलिया भट्ट हैं और दसवें नंबर पर प्रभास को रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की नहीं आई फिल्म
इस साल शाहरुख खान की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आई, इसलिए वे लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। शाहरुख खान इन दिनों कई इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं। वहीं, अगले साल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें