फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने अनोखे अंदाज में दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, कॉफी की झाग से बना डाली उनकी तस्वीर

Thu, 15 Mar 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
coffee
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को इस दुनिया से अलविदा कहे तकरीबन तीन हफ्ते से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन अभी भी उनके फैन्स का अलग-अलग अंदाज से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इसी बीच अनुपम खेर ने उनके एक फैन द्वारा बेहद ही खास तरीके से श्रद्धांजलि देने का वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
coffee
अनुपम खेर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में एक शख्स कॉफी में बड़े ही शानदार तरीके से श्रीदेवी की खूबसूरत तस्वीर बनाते दिख रहा है। अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इस्तांबुल में किसी जगह पर कॉफीमेकर ने इस तरह श्रीदेवी को याद किया।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi fan
आपको बता दें, श्रीदेवी के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनका स्टारडम इतना बड़ा था कि देश और विदेश में कई जगहों पर उनके नाम से रेस्टोरेंट तक खोले गए हैं। उनके एक फैंन ने उनके नाम पर रेस्टोरेंट खोल रखा है और इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में सभी डिशेज के नाम भी श्रीदेवी के नाम पर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
coffee
सिंगापुर में भी उनके एक फैन ने अपने रेस्टोरेंट में श्रीदेवी के नाम से एक गुड़िया लगा रखी है, जो बेहद ही प्यारी है। यह गुड़िया पिछले साल ही इस रेस्टोरेंट में लगाई गई थी। इस सम्मान के लिए रेस्टोरेंट के मालिक का श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों ने आभार व्यक्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें