फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील, पंकज त्रिपाठी की मां का निधन; पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें

Sun, 02 Nov 2025 09:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: आज बॉलीवुड शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न में डूबा रहा। साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील किया गया। इसके अलावा जानिए, कौन सी खबरें रविवार को सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आज दिन भर शाहरुख खान से जुड़ी खबरें ही चर्चा में रहीं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का दमदार टाइटल रिवील हुआ। इसके अलावा कौन सी खबरें चर्चा में रहीं, पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज में। 

विज्ञापन

2 of 6
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई 
शाहरुख खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं होता। रविवार को फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार, काजोल और फराह खान से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थ डे पर विश किया है। फैंस भी मन्नत के बाहर उनका इंतजार करते रहे लेकिन शाहरुख ने माफी मांगते हुए ना मिलने की बात कही। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: अक्षय बोले- '60 साल का नहीं लगता', फराह ने कहा- '100 साल राज करो', SRK के 60वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने किया विश 

विज्ञापन

3 of 6
'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘किंग’ फिल्म का टाइटल रिवील
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर आगामी फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील किया गया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक धांसू वीडियो शेयर किया है। शाहरुख एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। बैकग्राउंड से किंग खान की आवाज आती है, 'कितने खून किए, याद नही। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में अहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है। और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम। 'किंग'। डर नहीं, दहशत हूं। इट्स शो टाइम।’ फैंस इस टाइटल रिवील को देखकर शाहरुख के दीवाने हो चुके हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: ‘किंग’ के टाइटल रिवील वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, शाहरुख का अंदाज देख नेटिजंस बोले- धमाकेदार वापसी बादशाह…
 

4 of 6
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी की मां का निधन 
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे।' परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है।  

यहां पढ़ें पूरी खबर: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन

5 of 6
ऑपरेशन सफेद सागर - फोटो : यूट्यूब
सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का पहला लुक जारी 
2 नवंबर को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'ऑपरेशन सफेद सागर' का पहला लुक जारी किया है। इसमें जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ नजर आए। पहले लुक का वीडियो जारी करते हुए मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, 'इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा हवाई ऑपरेशन। सबसे बड़ा सम्मान। जल्द आ रही है ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज।' 

यहां पढ़ें पूरी खबर: जारी हुआ 'ऑपरेशन सफेद सागर' का पहला लुक, पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में दिखे जिमी और सिद्धार्थ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशनूर कौर, सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बिग बॉस 19’ प्रतियोगी अशनूर कौर ने वेट इश्यूज पर बात की
वीकएंड का वार एपिसोड में अशनूर कौर सलमान खान के सामने खूब रोईं। एक्ट्रेस ने अपने वेट इश्यूज को लेकर बात की। वह रोते हुए कहती हैं, ‘जब मैं शूटिंग सेट पर जाने लगी तो काफी वेट बढ़ गया था। टीनएज से वेट को कम करने के लिए मैंने कई चीजें कीं। एक वक्त ऐसा भी था, जब मैं खाना नहीं खाती थी, मैं भूखी रहती थी। ‘बिग बॉस 19’ में आने से पहले मैंने 9 किलो वजन कम किया था। लेकिन यहां आने के बाद फिर से मेरा वेट बढ़ गया। तब भी टेंशन का माहौल होता है तो कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। मेरा भी वजन बढ़ जाता है।अशनूर कौर की परेशानी सुनकर सलमान खान ने उनका सपोर्ट किया और वह बोले- मेरा भी वजन बढ़ जाता था।’ जिन लोगों ने शो में अशनूर को बॉडी शेम किया, उन्हें भी सलमान खान ने लताड़ लगाई।

यहां पढ़ें पूरी खबर: ‘मैं भूखी रहती थी’, वेट इश्यूज को लेकर अशनूर ने साझा की परेशानी; ‘बिग बॉस 19’ में सलमान ने किया सपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें