दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर आज मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में लॉन्च किया गया। संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित बायोपिक 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तापसी पन्नू उनकी लव-इंटरेस्ट के रोल में हैं, जो उन्हें हॉकी खेलने पर प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
diljit and sandeep singh
ट्रेलर रिलीजिंग के दौरान फिल्म का पूरा स्टारकास्ट मौजूद रहा। साथ ही हॉली खिलाड़ी संदीप सिंह भी नजर आए। इस दौरान एक खास चेहरा जो नजर आया वह था अंगद बेदी।
विज्ञापन
3 of 5
tapsee pannu
ट्रेलर में संदीप सिंह की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं में दिखाया गया है। बचपन में उन्हें हॉकी में दिलचस्पी नहीं होती, लेकिन जिंदगी में प्रीत की एंट्री होने के बाद वह हॉकी से अपना रिश्ता जोड़ते हैं लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं होता, क्योंकि एक समय ऐसा भी आता है जब वह व्हीलचेयर पर आ जाते हैं। बावजूद इसके संदीप हार नहीं मानते हैं देश का नाम रोशन करते हैं। फिल्म की टैगलाइन है, "चैम्पियन मरा और लेजंट जिंदा हुआ।
4 of 5
sad ali
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्देशक शाद अली भी यहां नजर आए। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।