फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान के किरदार जैकाल, किलविश को भूल गए हों तो याद कर लीजिए, इतने सालों बाद ऐसे दिखते हैं

Sun, 22 Sep 2019 05:33 PM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 7
शक्तिमान - फोटो : Twitter

नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से ही कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें लाखों रुपये का चालान काटा गया। नए ट्रैफिक नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई मीम्स वायरल हुए। इसी बीच शक्तिमान का चालान कटने का भी वीडियो वायरल हुआ। खैर जिनके बचपन का जुड़ाव 90 के दशक से हो, वे शक्तिमान को अब भी नहीं भूले होंगे। शक्तिमान पहला ऐसा सुपर हीरो था जो दुश्मनों का नाश करने के साथ-साथ बच्चों को रोज एक नई सीख देता था। ये शो साल 2005 में खत्म हो गया लेकिन इसके किरदार आज भी हम सभी के जहन में याद हैं। देखिए सालों बाद कैसे दिखते हैं शक्तिमान के किरदार...

विज्ञापन

2 of 7
शक्तिमान - फोटो : Twitter

शक्तिमान- मुकेश खन्ना

महाभारत के बाद 90 के दशक में मुकेश खन्ना एक बार फिर से दमदार रोल से वापस लौटे और हर बच्चे के फेवरेट बन गए। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि शक्तिमान था। उस दौरान बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा।
विज्ञापन

3 of 7
जैकाल - फोटो : Twitter

डॉ जैकाल- ललित परिमू

'पावर' जैसे एक शब्द के तकिया कलाम से अपनी ताकत दिखाने वाले डॉ जैकाल का किरदार निभाया था ललित परिमू ने। वे कई फिल्मों में भी अहम रोल निभा चुके हैं।

4 of 7
वैष्णवी महांत- गीता विश्वास - फोटो : Twitter

गीता विश्वास-वैष्णवी महांत

शक्तिमान की प्रेमिका बनी गीता विश्वास यानी ‘वैष्णवी महांत’ अब 44 साल की हो चुकी हैं। इस साल वह दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 7
किलविश - फोटो : Twitter

सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश

फिल्म के हीरो शक्तिमान के साथ इसका विलेन किलविश भी काफी दमदार था। किलविश का एक डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' बच्चों के जुबान पर रखा रहता था। इस किरदार को निभाया था सुरेंद्र पाल सिंह ने। सुरेंद्र पाल सिंह अब 66 साल के हैं और एक्टिंग में एक्टिव हैं।

विज्ञापन

6 of 7
ashwini kalsekar - फोटो : Twitter

अश्विनी कालसेकर- शलाका

शक्तिमान को परेशान करने वाली काली बिल्ली शलाका के रोल में थीं अश्विनी कालसेकर। अश्विनी कई जाने माने धारावाहिकों और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अश्विनी कालसेकर अंधाधुन और सिंबा दैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी उम्र 49 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शक्तिमान ,गंगाधर - फोटो : Twitter

गंगाधर - मुकेश खन्ना

शक्तिमान में गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री का किरदार भी मुकेश खन्ना ने निभाया था। इस सीरियल में शक्तिमान ही गंगाधर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें