वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेड विशेषज्ञ अतुल मोहन के मुताबिक वरुण धवन की मार्केट वैल्यू नहीं है इसलिए सिनेमाघरों में रिलीज होने पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल नहीं मचा पाती। अतुल मोहन कहते हैं, ‘वरुण धवन की वैसे भी मार्केट वैल्यू नहीं है, ऊपर से फिल्म 'बवाल' थोड़ी कलात्मक फिल्म है, जब सिनेमाघरों में कमर्शियल फिल्मों नहीं चल रही है तो ‘बवाल’ कहां से चलती। ऐसी फिल्मों की बॉक्स ओपनिंग अच्छी नहीं हो सकती है। फिल्म के निर्माता का ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला सही है, वहां दर्शकों को फिल्म अच्छी लगती है तो देखते हैं, नहीं तो नहीं देखते हैं। इसमें दर्शकों का कोई खास नुकसान नहीं होता है।’