Films Releasing in June and July: दर्शकों के लिए खास होगा जून- जुलाई का महीना। रिलीज होंगी एक के बाद एक बड़े बजट की फिल्में जिनमें फैंस के फेवरेट स्टार्स होंगे।
2026 की शुरुआत बड़े बजट की फिल्मों से हुई थी। मगर इस जून-जुलाई अब तक का सबसे व्यस्त महीना हो सकता है। जिसमें जून के महीने में दो फिल्में एक ही दिन आमने-सामने होंगी। वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और दिलजीत की 'मैं वापस आऊंगा'। जानें कब रिलीज होंगी यह फिल्में...
'टॉक्सिक'
शुरुआत में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। मगर 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अचानक रिलीज का फैसला बदल लिया। उन्होंने पश्चिमी एशिया में बढ़ रहे तनाव की वजह से इसकी रिलीज डेट 4 जून कर दी।
'है जवानी तो इश्क होना है'
12 जून को वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं साथ ही निर्माता रमेश तौरानी हैं। फिल्म की कहानी रोमांटिक - कॉमेडी होगी।
'मैं वापस आऊंगा'
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमा घरों में 12 जून को ही रिलीज होगी । फिल्म एक पंजाबी लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में होगें। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। वही इसका निर्माण समीर नायर और दीपक सहगल ने किया है।
'कॉकटेल 2'
जून मिड में 19 तारिख को 'कॉकटेल 2' रिलीज होगी। जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना , कृति सेनन भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। साथ ही फिल्म का निर्माण दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल'
26 जून को 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही रवीना टंडन भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में पूरी हो गई थी। फिल्म के निर्माता फिरोज ए.नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे हैं। साथ ही इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।
विज्ञापन
6 of 8
'धमाल 4' की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
'धमाल 4'
'धमाल 4' का फैंस को काफी लंबे वक्त से इंतजार था। जुलाई के महीने रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, माधवन, संजय मिश्रा अहम किरदार में होंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशनइंद्र कुमार ने किया है। इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, और कुमार मंगत पाठक ने मिल कर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
7 of 8
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
'अल्फा'
आलिया भट्ट की 'अल्फा' 10 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में आलिया और शरवरी यशराज के स्पाई यूनिवर्स के सुपर एजेंट्स का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मौजूद होंगे। फिल्म का निर्देशन शिव रावल ने किया है। 'अल्फा' का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले हुआ है।
'रफ्तार'
24 जुलाई को राजकुमार राव की फिल्म 'रफ्तार' रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में होंगे।'रफ्तार' का निर्देशन आदित्य निम्बलकर ने किया है। साथ ही इसका निर्माण पत्रलेखा और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।