फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टोटल धमाल' को मिला छुट्टियों का फायदा, जानें 3 दिन में कितना रहा कलेक्शन

Mon, 25 Feb 2019 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
total dhamaal - फोटो : social media
मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ने धमाकेदार शुरुआत की है। वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
total dhamaal - फोटो : social media
केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में टोटल धमाल ने धमाल मचा रखा है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को अमेरिका, कनाडा, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
total dhamaal - फोटो : file photo
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, टोटल धमाल ने पहले दिन शुक्रवार को 16.50 करोड़, शनिवार को 20.40 करोड़ और रविवार को 25.50 करोड़ का कुल बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने 62.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच भी था, माना जा रहा था कि इससे फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

4 of 5
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala
फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं। टोटल धमाल से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर साथ दिख रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal - फोटो : social media
ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में धमाल बनी थी और फिर इसका सीक्वल 2011 में डबल धमाल रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं टोटल धमाल की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें