फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने दिखाई बॉक्स ऑफिस को ताकत, 17 दिन में की 141 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Mon, 11 Mar 2019 03:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Total Dhamaal
22 फरवरी को रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन करीब 141 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैसे स्टार्स हैं।
विज्ञापन

2 of 5
total dhamaal
'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल सीरीज के इस तीसरे भाग ने अपनी रिलीज के 17 वें दिन यानि इस रविवार को 3 करोड़ 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह अब तक फिल्म ने 141 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

 
विज्ञापन

3 of 5
(Total Dhamaal)
पिछले दो हफ्ते में शानदार कलेक्शन करके अपना बजट निकाल लिया था पहले हफ्ते में 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म ने 94.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़ और तीसरे हफ्ते में अब तक 8.41 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 12 दिन में 125 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म बजट निकालकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। 

4 of 5
Total Dhamaal
ग्रैंड मस्ती' फिल्म इंद्र कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी और टोटल धमाल ने एक बार फिल्म से साबित कर दिया कि वह दर्शकों के टेस्ट को भलीभांति जानते हैं।' 'टोटल धमाल' माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये क्लब में कदम रखा है। अब फिल्म की नजर 150 करोड़ के आंकड़े को छूने पर है। अजय देवगन के फिल्मी करियर की गोलमाल अगेन के बाद दूसरी सबसे बड़ी ग्रॉसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal
'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। 'टोटल धमाल' विदेशी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें