रक्षंदा खान, शहीर शेख और शमा सिकंदर
- फोटो : Instagram
पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है, ऐसे में त्योहारों को लेकर कोई उत्साह भी नहीं है। ईद के खौस मौके पर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और साथ ही ये दुआ भी कर रहे हैं कि सब कुछ जल्दी ही ठीक हो। इसी कड़ी में सेलेब्स भी अपने फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी, साथ ही कुछ ने बताया कि उस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है और वो अपना त्योहार किस तरह से मना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स ने तो ये भी बताया कि वो ईद नहीं मना रहे हैं क्योंकि उनके अपने लोग ही अस्पताल में भर्ती और वे ऑक्सीजन का जुगाड़ करने में लगे है। स्टार्स के ऐसे पोस्ट पढ़ उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि किस सेलिब्रिटी ने ईद के खास पर्व पर क्या कहा...
Eid 2021: टीवी सेलेब्स ने दी ईद की मुबारकबाद, बोले- इस वक्त दुआ ही काम आएगी