फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhorii 2: ओटीटी पर लोगों को डरा रही 'छोरी 2', इन फिल्मों को देखकर भी लोगों के रोंगटे हुए खड़े

Sun, 13 Apr 2025 04:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Horror Movies: ओटीटी पर हाल ही में 'छोरी 2' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म से पहले भी हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्मों ने लोगों के मन में सिहरन पैदा की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
छोरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ ने दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी है। नुसरत भरूचा और सोहा अली खान की शानदार अदाकारी से सजी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। ‘छोरी 2’ की डरावनी कहानी और सस्पेंस ने दर्शकों को खूब डराया। हिंदी सिनेमा में हॉरर सीक्वल बनाना आसान नहीं, क्योंकि हर बार नया डर पैदा करना चुनौती होती है। फिर भी कुछ हॉरर फ्रेंचाइजी दर्शकों के रोंगटे खड़े करने में अब तक कामयाब रहे हैं। आइए इन फिल्मों पर नजर डालते हैं।
Aamir Khan-Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में कितना अंतर? गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अभिनेता
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राज - फोटो : एक्स
राज फ्रेंचाइजी
‘राज’ हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी में से एक है। पहली फिल्म ‘राज’ 2002 में रिलीज हुई थी। निर्देशक विक्रम भट्ट ने बिपाशा बसु और डिनो मोरिया के साथ एक सुपरनैचुरल कहानी पेश की थी, जो एक प्रेत आत्मा और रिश्तों के रहस्यों पर आधारित थी। इसके बाद दूसरे भाग ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ (2009) में इमरान हाशमी और कंगना रनौत नजर आए थे। ‘राज 3’ (2012) की कहानी को काले जादू के इर्द-गिर्द बुना गया था।  वहीं, ‘राज रीबूट’ में वैम्पायर बनकर इमरान हाशमी ने दर्शकों को डराने की पूरी कोशिश की थी। 
Aamir Khan: 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए आमिर खान, यूजर बोले स्टार है इसलिए...
विज्ञापन

3 of 5
1920 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
1920 फ्रेंचाइजी
‘1920’ फ्रेंचाइजी ने अपने ऐतिहासिक बैकग्राउंड और हॉरर के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का खूब दिल जीता है। पहली फिल्म ‘1920’ (2008) में विक्रम भट्ट ने राजनीश दुग्गल और अदा शर्मा के साथ एक भूतिया हवेली की कहानी दिखाई। इसके बाद ‘1920: ईविल रिटर्न्स’ (2012) में आफताब शिवदासानी और टिया बाजपेयी नजर आए। वहीं, ‘1920 लंदन’ (2016) में शरमन जोशी और मेघा गुप्ता ने काले जादू की कहानी को आगे बढ़ाया। हाल ही में ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ (2023) में अविका गौर ने एक नई सुपरनैचुरल कहानी के साथ दर्शकों को डराया। 

4 of 5
रागिनी एमएमएस 2 - फोटो : यूट्यूब
रागिनी एमएमएस फ्रेंचाइजी
‘रागिनी एमएमएस’ ने हिंदी हॉरर को एक नया अंदाज दिया। 2011 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ में एकता कपूर और पवन कृपलानी ने एक कपल के वीकेंड गेटअवे को सुपरनैचुरल हॉरर में बदल दिया। ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ से प्रेरित यह फिल्म दर्शकों को डराने में कामयाब रहा। इसका सीक्वल ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) में सनी लियोन और साहिल प्रेम ने एक हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान होने वाली डरावनी घटनाओं को दिखाया। भले ही इसमें कुछ बोल्ड सीन थे, लेकिन हॉरर का तड़का इसे खास बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूत - फोटो : यूट्यूब
भूत फ्रेंचाइजी
राम गोपाल वर्मा की ‘भूत’ फ्रेंचाइजी ने हिंदी हॉरर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 2003 में रिलीज हुई ‘भूत’ में उर्मिला मातोंडकर और अजय देवगन ने एक भूतिया अपार्टमेंट की कहानी को इतना डरावना बनाया कि दर्शक सिनेमाघरों में सहम गए। फिल्म का साइकोलॉजिकल हॉरर और माहौल आज भी याद किया जाता है। इसके सीक्वल ‘भूत रिटर्न्स’ (2012) में मानषी खेड़कर और जे डी चक्रवर्ती  नजर आए। यह एक परिवार की कहानी थी जिनके नए घर में सुपरनैचुरल घटनाएं शुरू हो जाती हैं। राम गोपाल वर्मा ने इस फ्रेंचाइजी में डर के साथ नए प्रयोग कर  दर्शकों को डराने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें