कुणाल रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल रॉय कपूर ने बनाई नई रणनीति
अभिनेता कुणाल रॉय कपूर आने वाली म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' (Bandish Bandits) में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने इस शो के ट्रेलर को लोकप्रिय बनाने के लिए इसके ट्रेलर लॉन्च में प्लेटफॉर्म के दूसरे शोज जैसे; मिर्जापुर, द फैमिली मैन और इंसाइड एज के कलाकारों को भी आमंत्रित किया। इन कलाकारों में अली फजल, दिव्येंदु, सपना पब्बी, अहसास छाना, निखिल विजय, शुभम गौर, यशाश्विनी दयामा, शारिब हाशमी और आयुष मेहरा उपस्थित रहे। सीरीज में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।