फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत का जन्मदिन और धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, पांच खबरें

Wed, 25 Nov 2020 01:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां, राखी सावंत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था। इस साल राखी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीत कुछ समय से राखी ने अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। राखी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Rakhi Sawant: कभी वेट्रेस का काम करती थीं राखी सावंत, परिवार के खिलाफ जाकर बनीं 'आइटम गर्ल'
विज्ञापन

2 of 5
विश्वमोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार विश्वमोहन बडोला का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। विश्वमोहन बडोला के निधन की जानकारी उनके बेटे और अभिनेता वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेव ने दी है। इसके बाद खुद वरुण बडोला ने भी विश्वमोहन बडोला के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा और अपने पिता को आखिरी श्रद्धांजलि दी है। 

अभिनेता विश्वमोहन बडोला का 85 वर्ष की उम्र में निधन, पचास साल से थे इंडस्ट्री में सक्रिय
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां फिल्मों के अलावा राजनीति की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर अपनी विरोधी भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। साथ ही वह इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर भी हैं। नुसरत जहां ने कहा कि लव और जिहाद एक साथ नहीं हो सकते हैं। 

धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता

4 of 5
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार के विजोताओं की घोषणा हो गई है। इन विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में वर्ष 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का नाम शामिल है। 'दिल्ली क्राइम' ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को वर्चुअली होस्ट किया गया। इस वर्चुअल इवेंट को रिचर्ड काइंड ने होस्ट किया। 

Delhi Crime Series: 'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज का International Emmy Award, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैटिन ग्रैमी - फोटो : लैटिन ग्रैमी
संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित और विश्व प्रसिद्ध ग्रैमी अवॉर्ड्स की नामांकन लिस्ट सामने आ चुकी है। इस साल कोरोना महामारी के चलते इस नॉमिनेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। इस साल 84 कैटेगिरी में 23000 नामांकन आए थे। पहले राउंड के मतदान में, मतदाताओं ने निर्णय लिया कि किसे नामांकित किया जाना चाहिए और अंतिम राउंड के मतदान में, मतदाता तय करेंगे कि किसे ग्रैमी अवार्ड मिलना चाहिए। इस अवॉर्ड्स की पहला राउंड हो चुका है जिसकी लिस्ट इस प्रकार है-

Grammy Awards 2021: 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें