खेसारी की 'दबंग सरकार' को मिला यू /ए सर्टिफिकेट
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'दबंग सरकार' इस दशहरा रिलीज होने वाले थी, लेकिन सेंसर बोर्ड में फंसने के कारण फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। अब खबर आ रही है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू /ए प्रमाणपत्र दे दिया है। फिल्म में खेसारी लाल के साथ फेमस एक्ट्रेस प्रियंका सिंह हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Khesari Lal Yadav
- फोटो : Khesari Lal Yadav
नागदेव का ट्रेलर हुआ रिलीज, वीएफएक्स की दिखा तड़का
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन्हीं में से एक उनकी आगामी फिल्म 'नागदेव' है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है। दर्शक यूट्यूब पर 'नागदेव' के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ravi kishan
- फोटो : ravi kishan
रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की धमाकेदार फिल्म 'राधे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी मुख्य भूमिका में हैं। राधे फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म में इन दोनों स्टार के अलावा अभिनेत्री नेहा श्री और प्रियंका पंडित भी हैं। फिल्म 'राधे' का निर्देशन रितेश ठाकुर कर रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हो सकी है।
4 of 5
Choomantar First Look
- फोटो : Choomantar First Look
छूमंतर का पोस्टर हुआ रिलीज
फिल्म 'राधे' के अलावा भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपनी एक अगली फिल्म 'छूमंतर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इस बीच फिल्म में रवि किशन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में रवि किशन भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि 'छूमंतर' में रवि किशन चोर की भूमिका में हो सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं, जबकि रवि कृष्ण फिल्म के निर्माता हैं।
'इश्क का रोग' की शूटिंग शुरू
बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी मानी जा रही भोजपुरी फिल्म 'इश्क का रोग' इन दिनों काफी चर्चा में हैै। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। 'इश्क का रोग' में अभिनेता सत्येंद्र सिंह और अभिनेत्री ज्योति मिश्रा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का निर्देशन संतराम कर रहे हैं।