फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी मिनाटी ही नहीं ये यूट्यूबर्स भी जीत चुके हैं लोगों का दिल, 'बीबी की वाइन्स' देख हो जाते हैं हंस हंसकर लोटपोट

Fri, 12 Jun 2020 07:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर्स - फोटो : Social Media
मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। कैरी मिनाटी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूट्यूब की दुनिया में केवल कैरी ही नहीं बल्कि कई और भी स्टार्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही यूट्यूब स्टार्स के बारे में जो यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमित भडाना - फोटो : Social Media
अमित भड़ाना
फेमस यूट्यूबर अमित भड़ाना का नाम कौन नहीं जानता। उनकी फेमस लाइन 'टीचर्स भी कहते इसको ना पढ़ाना इसका नाम है अमित भड़ाना' है। दिल्ली के रहने वाले अमित भड़ाना ने पहला वीडियो मजाक- मजाक में बनाया था। उस वीडियो को काफी पसंद किया गया। इसके बाद धीरे धीरे वो बन गए यूट्यूब के बादशाह।
विज्ञापन

3 of 5
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया
भुवन बाम
भुवन बाम फेमस यूट्यूबर हैं जिन्हें 'बीबी की वाइन्स' के लिए जाना जाता है। भुवन बाम बेहद पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। भुवन की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है उनके एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। भुवन कई सेलेब्स के साथ भी वीडियोज कर चुके हैं।

4 of 5
आशीष चंचलानी - फोटो : Social Media
आशीष चंचलानी
यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी कम समय में ही काफी फेमस हो गए हैं। आशीष चंचलानी का यूट्यूब पर बहुत क्रेज है। उल्लासनगर महाराष्ट्र के रहने वाले आशीष को बचपन से ही अभिनय का शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव चौधरी
गौरव चौधरी यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी के नाम से पहचाने जाते हैं। गौरव न केवल लाखों यूट्यूब यूजर्स हैं बल्कि करोड़ों लोग इनकी वीडियोज को देखकर अपने तकनीकी ज्ञान को बढ़ाते हैं। गौरव की खासियत ये है कि वो अपने वीडियोज हिंदी में ही बनाते हैं।

पढ़ें: सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के अनुपम खेर, कहा- आपकी सोच को क्या हो गया है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें