बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह हमेशा ही अपने फैंस को अपने अलग-अलग लुक्स से प्रभावित करते रहते हैं। चाहे किसी इवेंट का लुक हो या एयरपोर्ट लुक हो, रणवीर अपने लुक्स से हर तरफ छाए रहते हैं। रणवीर सिंह पर्सनल लाइफ के साथ ही फिल्मों में भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म में उनकी एक्टिंग ही दमदार नहीं होती बल्कि उनका लुक भी उतना ही धांसू होता है।
रणवीर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसमें अभिनेता के लुक की भी तारीफ की जा रही है। हमेशा की ही तरह वह इसमें एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रणवीर एक गुजराती लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनका चिपके बालों वाला लुक सबको पसंद आ रहा है। इन चर्चाओं के बीच हम आज आपके लिए रणवीर सिंह के टॉप पांच लुक्स लेकर आए हैं।