भोजपुरी इंडस्ट्री समय बीतने के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान बनाती चली जा रही है। इसकी फैन फॉलोइंग में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी में भी एक से बढ़कर एक टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी सिनेमा की अदाकाराएं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स पर भी खास काम करती हैं। यही वजह है कि भोजपुरी जगत में फिल्मों की हसीनाओं की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने के मिलती है। इन्हीं में से कुछ ऐसी हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर्स करती हैं। अपने डांस और मूव्स से यह बॉलीवुड की हॉट आइटम गर्ल्स मलाइका अरोड़ा से लेकर सनी लियोनी तक को टक्कर देती हैं। बिहार से लेकर मुंबई तक भोजपुरी सिनेमा देखने वाले लाखों दर्शकों के लिए ये आइटम डांसर्स किसी भी मामले में सनी लियोन से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप 5 आइटम डांसर्स के बारे में।