फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम समय में ही करोड़पति बन गए ये 5 भोजपुरी सितारे, बॉलीवुड को देते है सीधी टक्कर

Wed, 17 Jul 2019 11:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bhojpuri actors - फोटो : Twitter

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के हीरो। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि तमाम बड़े सिंगर्स ने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और उनका सिक्का भी एक्टिंग में चल पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आज भी मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे नाम हिट हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में....।

विज्ञापन

2 of 6
दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव 
सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके लकी एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। यानी कुल मिलाकर निरहुआ करोड़ों की कमाई कर लेते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्में करने के मामले में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। साल 2017 में उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनका गाना हुआ गाना 'ठीक है' काफी वायरल हुआ था। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है।

4 of 6
pawan singh - फोटो : social media
पवन सिंह
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फीस भी कुछ कम नहीं है। एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ritesh pandey
रितेश पांडेय
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राकेश मिश्रा - फोटो : twitter
राकेश मिश्रा
जैसा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में होता आया है सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा पहले सिंगर थे। बाद में फिल्म 'प्रेम दीवानी' से वो एक्टिंग फील्ड में आ गए। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा थीं।  राकेश मिश्रा ने कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें