फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 5 ऐसी बहनों की जोड़ी, कुछ बनीं सुपरस्टार...तो कुछ एक हिट को भी तरस गईं

Thu, 23 Aug 2018 06:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हुई है जिन्होंने फिल्मों में अच्छा नाम कमाने के बाद अपनी बहन को भी इस इंडस्ट्री में लाने की कोशिश की है। इनमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ अच्छा सपोर्ट मिलने के बाद भी फ्लॉप हो गईं। आइए बात करते हैं बॉलीवुड में कई सिस्टर्स जोड़ियां के बारें में जिनमें से एक हिट हुई तो दूसरी बुरी तरह फ्लॉप...
विज्ञापन

2 of 6
ट्विंकल और रिंकी खन्ना
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी रिंकी खन्ना 'प्यार में कभी-कभी' 'मुझे कुछ कहना है', 'जिस देश में गंगा रहता है' सहित कई फिल्मों में दिखीं लेकिन उन्हें अपनी बड़ी बहन ट्विंकल खन्ना की तरह पहचान नहीं मिली। इसी वजह से रिंकी ने 2003 में बॉलीवुड से दूर होकर बिजनेसमैन समीर सरन से शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
अमृता अरोड़ा- मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान की। मलाइका ने 90 के दशक से ही बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमा रखा है। फिल्म 'दिल से' में सॉन्ग 'छैंया-छैंया' आज भी लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' ब्लॉकबस्टर आइटम सॉन्ग है। लेकिन उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया जो उनकी बड़ी बहन ने पाया है। 
 

4 of 6
Tanuja and Kajol with Tanisha
काजोल- तनीषा
काजोल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने अपनी मां एक्ट्रेस तनुजा से भी ज्यादा बॉलीवुड में नाम कमाया है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन तनीषा की तो बता दें कि वह फिल्मों में बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
अपने स्लिम फिट फिगर के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी है। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी की तो वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
simple dimple
डिंपल कपाड़िया-सिंपल कपाड़िया
पहली ही फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रहीं लेकिन उनकी तरह सिंपल कई फिल्मों में काम करने के बाद भी वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़कर फैशन डिजाइनिंग का काम शुरू किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें