90 के दशक के कई मेल सुपरस्टार्स अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। इन एक्टर्स की फिल्में आज भी टिकट खिड़की पर 100 करोड़ का बिजनेस करती हैं, लेकिन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा नहीं है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस चाहे कितनी भी फेमस क्यों न हों उम्र बढ़ते ही उनके करियर का ग्राफ नीचे चला आता है। आज हम आपको ऐसी ही पांच एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं, लेकिन वक्त के साथ उनकी लोकप्रियता कम होती चली गई और धीरे-धीरे ये सभी गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गईं।