फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Remake Films: साउथ की इन रीमेक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, ओटीटी पर फ्री में करें बिंज वॉच

Sun, 26 Jun 2022 06:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
‘पुष्पा’, ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद इन दिनों साउथ फिल्मों की चर्चा जमकर हो रही है। फैंस साउथ फिल्मों की तारीफ कर रहे हैं तो साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में कई तरह की कमियां निकाली जा रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन हिंदी फिल्मों की बात हुई हैं, जो साउथ फिल्मों की रीमेक हैं। तो आइए आज हम भी आपको उन सुपरहिट हिंदी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो साउथ की रीमेक हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मजेदार बात ये है कि इन फिल्मों को आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वीकेंड फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
आमिर खान की शानदार फिल्म ‘गजनी’ तमिल की ‘सूरिया’ की रीमेक है। साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जो शार्ट टर्म मेमोरी लॉस नाम की बीमारी से पीड़ित है और वो 15 मिनट से अधिक कुछ भी याद नहीं रख सकता है। इस मूवी ने थिएटर्स में करीब 223 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप इसे आसानी से जी5 पर फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter
वॉन्टेड
प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉन्टेड’ भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें सलमान खान की धांसू एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। यह तेलुगू फिल्म ‘पोकिरी’ की रीमेक है, जिसने सलमान खान के  करियर को फिर से ट्रैक पर लाने का काम किया था। इस फिल्म में 118 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। यह फिल्म भी जी5 पर फ्री में आप देख सकते हैं।

4 of 6
भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ मलयालम मूवी 'मनिचित्रथाज़ु' की रीमेक थी, जो 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सस्पेंस और हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने दर्शकों को कभी डराया तो कभी हंसने पर मजबूर किया। इस मूवी ने 82.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर फ्री में है।
विज्ञापन

5 of 6
दृश्यम - फोटो : social media
दृश्यम
सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ की रीमेक थी। इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई थी, जो अपने घर की बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का बदला लेता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ की बंपर कमाई की थी और यह फिल्म हॉट स्टार और जियो सिनेमा पर फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नायक - फोटो : सोशल मीडिया
नायक
अनिल कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘नायक’ दर्शकों की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों में से एक है, जो एस. शंकर की तमिल फिल्म 'मुधालवन' की रीमेक थी। इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की कहानी दिखाई गई जो एक दिन का सीएम बनता है और फिर राजनीति के दलदल में उतर जाता है। यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर मौजूद है, जिसे आसानी से फ्री में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें