फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के एक सीन ने हिट करवाईं ये 5 बॉलीवुड फिल्में

Sun, 08 Oct 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
पति की सलामती और लंबी उम्र मांगने का दिन है करवा चौथ। फिल्मों में करवा चौथ का चलन कोई नया नहीं है। चाहे फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ हो या हम दिल दे चुके सनम... बॉलीवुड की इन फिल्मों में करवा चौथ का जलवा बरकरार रहा। वक्त बदला, तो कहानी में भी बदलाव आया, लेकिन करवा चौथ की महत्ता बरकरार रही।
विज्ञापन

2 of 6
80 के दशक में आई फिल्म ‘मांग भरो सजना’ जिसमें शायद पहली बार करवा चौथ के व्रत को बड़ी ही विस्तार से दिखाया गया है। इस फिल्म में रेखा और मौसमी चटर्जी जीतेंद्र के लिए व्रत रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में करवा चौथ का सीन तो आपको याद ही होगा। काजोल इस व्रत को रखने के दौरान बेहोश होने का नाटक करती है और शाहरूख खान के हाथ से पानी पीती हैं। राज और सिमरन का ये सीन आज भी हिट माना जाता है।

4 of 6
करवा चौथ पर फिल्माया गया 'चांद छुपा बादल में शरमा के मेरी जाना' गाना तो सुना ही होगा आपने... इस गाने में ऐश्वर्या का अपने आंचल से सलमान का चेहरा देखने का सीन आज भी याद किया जाता है। हालांकि इस व्रत को फिल्म में दो बार फिल्माया गया है पहली बार तब जब ऐश्वर्या सलमान से प्यार करती है और दूसरी बार तब जब वो अजय देवगन की पत्नी बन चुकी होती है।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म कभी खुशी कभी गम में जिस अंदाज में करवा चौथ को फिल्माया गया वो काबिले तारीफ था। बोले चूड़िया गाने में अमिताभ-जया, शाहरुख-काजोल और ऋतिक-करीना की जोड़ी को दिखाया गया था। जहां काजोल शादी के बाद अपने पति यानि शाहरुख के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं करीना, ऋतिक के लिए शादी से पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : youtube
राजा हिंदुस्‍तानी का वो सीन याद है आपको जब चलनी में करिश्मा, आमिर खान को देखकर बेहोश हो जाती है। हालांकि एक दूसरे से अलग होने के बाद भी करिश्मा ने आमिर की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। फिल्म का ये सीन काफी इमोशनल और इंटेंसिटी के साथ फिल्माया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें