बॉलीवुड के 'खलनायक' कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का जन्मदिन 29 जुलाई को है। संजय दत्त की प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय रही। गर्लफ्रेंड से लेकर ड्रग्स की लत तक की पूरी कहानी हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' में दिखाई गई है। हालांकि फिल्म में उनके हीरोइनों से अफेयर की बात नदारद है। तो चलिए आपको बताते हैं कि संजय दत्त का अफेयर किन एक्ट्रेस के साथ रहा।
विज्ञापन
2 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित
साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' माधुरी और संजय दत्त दोनों के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसी फिल्म से दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगी। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। खबरें छप गई कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Sanjay and Tina Munim
टीना मुनीम
टीना मुनीम की संजय दत्त से पहली मुलाकात उनकी डेब्यू फिल्म 'रॉकी' से हुई थी। यह दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे थे। टीना ने संजय से इस कारण किनारा कर लिया था क्योंकि संजय को ड्रग्स और शराब की बुरी लत लग चुकी थी और वह इस पर काबू नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद टीना ने संजय को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और भारत के बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली।
4 of 5
Lisa Ray and Sanjay Dutt
लीजा रे
संजय दत्त का दिल लीजा रे पर भी आया। कहा जाता है कि जब संजय की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव थे उस वक्त संजय लीजा रे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि इन दोनों का प्यार ज्यादा दिन नहीं टिक सका और यह दोनों एक दूसरे से जल्द अलग हो गए।
रेखा
कहा जाता है कि संजय दत्त का अफेयर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा से भी रहा। रेखा संजय से उम्र में काफी बड़ी थीं लेकिन संजू बाबा ने इसकी बिल्कुल परवाह नहीं की। हालांकि इन दोनों के बारे में यह भी कहा गया कि चुपके से शादी भी कर ली थी लेकिन यासर उस्मान की बायोग्राफी 'रेखा:द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात से इंकार किया गया है।