फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Kakkar Birthday: इन गानों के बिना अधूरी होगी आपकी प्लेलिस्ट, पार्टी को खुशनुमा बना देंगे नेहा के ये 10 गाने

Fri, 05 Jun 2020 09:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की हिट मशीन कही जाने वाली नेहा कक्कड़ का जन्मदिन 6 जून को आता है। नेहा ने अपने सफर की शुरुआत 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लेकर की थी। हालांकि इसमें वो जीत नहीं पाई थीं। फिर भी नेहा ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गईं। इस सफर में नेहा ने कभी दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उन्होंने कई बार अपनी पुरानी जिंदगी और संघर्ष भरे दिनों का भी जिक्र किया है। नेहा के जन्मदिन पर आपको सुनाते हैं इस पैकेज में नेहा कक्कड़ के जिनके बिना अधूरा है बॉलीवुड...
विज्ञापन

2 of 11
क्वीन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- क्वीन (2014)
सॉन्ग- लंदन ठुमकदा

2014 में कंगना रनौत की फिल्म क्वीन रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही तो वहीं दूसरी ओर फिल्म का गाना 'लंदन ठुमकदा' करीबन सभी का फेवरेट ट्रैक हो गया। पार्टी से लेकर कार तक हर जगह इस ही गाने की धूम थी।
विज्ञापन

3 of 11
गब्बर इज बैक का गाना आओ राजा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गब्बर इज बैक (2015)
सॉन्ग- आओ राजा

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गब्बर इज बैक 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में चित्रांगदा सिंह का आइटम नंबर 'आओ राजा' सुपरहिट हुआ था। गाने को यो यो हनी सिंह ने कंपोज किया था।

4 of 11
काला चश्मा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बार बार देखो (2016)
सॉन्ग- काला चश्मा

कटरीना कैफ और सिद्दार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार बार देखो 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस से मिक्स्ड रिएक्शन्स मिले थे। लेकिन फिल्म का गाना काला चश्मा सभी की जुबान पर चढ़ गया। लोगों की कॉलर ट्यून से लेकर रिंग टोन तक इस गाने ने बदल दी थी। पार्टी से लेकर कार तक, हर जगह यही गाना बजता था। आज भी अक्सर पार्टीज में इस गाने पर डांस करने में कोई हिचकिचाता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
kapoor and sons
फिल्म- कपूर एंड सन्स (2016)
सॉन्ग- कर गई चुल

2016 में रिलीज हुई फिल्म कपूर एंड सन्स बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म का गाना कर गई चुल सुपरहिट रहा। बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान थे।
विज्ञापन

6 of 11
Neha kakkar - फोटो : Social Media
फिल्म- वजह तुम हो (2016)
सॉन्ग- माही वे

फिल्म वजह तुम हो का सॉन्ग माही वे सुपरहिट था। नेहा कक्कड़ ने फिल्म के अलावा अलग से स्टूडियो वर्जन भी एक रिलीज किया था। इस गाने में नेहा खुद ऑनस्क्रीन थीं। फिल्म में शरमन जोशी, सना खान, गुरमीत चौधरी, रजनीश दुग्गल और जरीन खान लीड रोल में थे।
विज्ञापन

7 of 11
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- फीवर (2016)
सॉन्ग- मिले हो तुम हमको

फिल्म फीवर का सॉन्ग मिले हो तुम हमको आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। रोमांस और ब्रेकअप की मिक्स्ड फीलिंग्स का यह सॉन्ग लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इस गाने ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। फिल्म में राजीव खंडेलवाल और गौहर खान लीड रोल में थे। 

8 of 11
आंख मारे
फिल्म- सिम्बा (2018)
सॉन्ग- आंख मारे

दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंबा' के आंख मारे गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। इस गाने में सारा अली खान और रणवीर सिंह नजर आए थे।

9 of 11
ओ हमसफर - फोटो : सोशल मीडिया
सॉन्ग- ओ हमसफर
2018 में नेहा कक्कड़ का सॉन्ग ओ हमसफर रिलीज हुआ था। इस गाने में नेहा के साथ हिमांश कोहली नजर आए थे। बता दें कि नेहा और हिमांश रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

10 of 11
DILBAR
फिल्म- सत्यमेव जयते (2019)
सॉन्ग- दिलबर

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा फतेही के साथ दिलबर गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट किया गया। इस गाने में नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस किया था। गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया था। ये गाना आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है।
विज्ञापन

11 of 11
street dancer 3d - फोटो : social media
फिल्म- स्ट्रीट डांसर 3डी (2020)
सॉन्ग- गर्मी

नोरा फतेही वरुण धवन स्टारर ये गाना रिलीज के बाद से ही खूब सुना गया। इस गाने में नोरा का डांस और वरुण के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। इस गाने को आज भी लोग लूप पर सुनते हैं।

पढ़ें: 'मैं छोटे बजट वाली छोटी फिल्में बनाता हूं', सत्यजीत रे की बात को सुन वहीदा रहमान ने दिया था ऐसा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें