फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थप्पड़' से पहले फिर देखिए तापसी पन्नू की ये 10 बेहतरीन फिल्में, अमर उजाला पर पाइए पूरी ओटीटी लिस्ट

Wed, 26 Feb 2020 11:45 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Taapsee Pannu - फोटो : file photo
तापसी पन्नू सिनेमा जगत की उन चुनिंदा कलाकारों में एक हैं जो लगातार अपने अभिनय और अपनी अनोखी फिल्मों से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। उनकी नई फिल्म 'थप्पड़' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। थप्पड़ तक पहुंचने से पहले तापसी पन्नू ने तमाम ऐसी फिल्में की हैं जो उनकी अभिनय क्षमता को जाहिर करती हैं। इस वीकएंड पर आप तापसी पन्नू की ये 10 फिल्में अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर बिंज वॉच कर सकते हैं। हम आपको बता रहे कि तापसी कि कौन सी फिल्म किस ओटीटी पर मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 11
soorma - फोटो : file photo
सूरमा
साल 2018 में रिलीज हुई या एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, अंगद बेदी और विजय राज मुख्य किरदार में हैं। 'सूरमा' में तापसी पन्नू और दिलजीत दोसांझ हॉकी खिलाड़ी का रोल निभा रहे हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं तभी दिलजीत के किरदार संदीप को गोली लग जाती है। इस हादसे के बाद से उनकी जिंदगियों में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 11
mulk - फोटो : file photo
मुल्क
फिल्मी मुल्क में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर अहम किरदारों में हैं। दो साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में तापसी पन्नू ने वकील का बेहद दमदार निभाया है। इस फिल्म के जरिए ही तापसी का नाम हिंदी सिनेमा की पहली कतार की अभिनेत्रियों में शामिल हुआ। यह फिल्म देसी ओटीटी जी5 पर देखी जा सकती है।

4 of 11
Pink film - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पिंक
इस फिल्म ने लोगों के दिलों दिमाग पर गहरा असर छोड़ा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। मीनल (तापसी पन्नू) अपने दोस्तों के साथ एक राजनेता के भतीजे के खिलाफ छेड़खानी का रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करती है। जब मामला बिगड़ जाता है तो वकील दीपक (अमिताभ बच्चन) मुकदमा लड़ने में उनकी मदद करते हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

5 of 11
Badla film - फोटो : twitter
बदला
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू नजर आए थे। फिल्म में तापसी एक सफल उद्यमी और विवाहित महिला नैना के किरदार में है जो अपने प्रेमी के कत्ल के इल्जाम में फंस जाती है, तब वह एक नामी वकील को इस केस पर रखती है जिसके बाद दोनों एक साथ केस पर काम करना शुरू कर देते हैं। ओटीटी पर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 11
'नाम शबाना' का पोस्टर - फोटो : file photo
नाम शबाना
फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। इस फिल्म ने साल 2017 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा अक्षय कुमार मनोज बाजपेई भी मुख्य किरदार में है। फिल्म में शबाना (तापसी पन्नू) को छेड़ने वाले कुछ गुंडों के साथ झगड़े में जय की हत्या हो जाती है बाद में शबाना को गुप्त एजेंसी में शामिल होने की शर्त पर जय की मौत का बदला लेने में मदद करने का प्रस्ताव मिलता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।  
विज्ञापन

7 of 11
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
साल 2019 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्मों में 'सांड की आंख' मुख्य फिल्म है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने शूटर दादियों का किरदार निभाया है तुषार हीरानंदानी निर्देशित इस फिल्म के अभिनय से लेकर निर्देशन तक की दर्शकों द्वारा खूब तारीफ की गई। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

8 of 11
Manmarziyaan - फोटो : file photo
मनमर्जियां
अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विकी कौशल अहम किरदारों में हैं। फिल्म में तापसी का किरदार काफी बोल्ड है जो कि अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने में विश्वास रखता है। यह फिल्म अभिषेक, तापसी और विकी के प्यार के त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। यह फिल्म जी5 पर मौजूद है।

9 of 11
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मंगल
2019 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई या फिल्म दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई। इस फिल्म में मंगल ग्रह पर भारत के पहुंचने के संघर्ष को दिखाया गया है कि किस तरह भारत अपनी मेहनत और महिला शक्ति के बलबूते पहली ही कोशिश में मंगल पर जा पहुंचा।  फिल्म में तापसी एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आ रही है। यह फिल्म हॉटस्टार पर मौजूद है।

10 of 11
judwaa 2 - फोटो : file photo
जुड़वा 2
इस फिल्म में तापसी पन्नू और वरुण धवन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में वरुण धवन का डबल रोल है, जिसमें से वरुण के एक किरदार से तापसी प्यार करने लग जाती है। यह फिल्म युवाओं के दृष्टिकोण से बनाई गई है जिसे दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म हॉटस्टार पर मौजूद है।
विज्ञापन

11 of 11
Game Over - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गेम ओवर
हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी सरवन ने किया था। इस फिल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। फिल्म में तापसी एक गेम डिजाइनर और एक बलात्कार पीड़िता के किरदार में है जिसे अंधेरे से डर लगता है। उसके घर में एक सीरियल किलर घुसकर तबाही मचाने लगता है जिसके बाद तापसी की जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

दीपक डोबरियाल ने अमर उजाला से साझा की दिली इच्छा, इस महान खिलाड़ी का किरदार करने के लिए बेकरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें