Box Office Report 2026 Top 10 Movies: साल 2026 की पहली छमाही खत्म हो चुकी है। इस साल जनवरी से लेकर जून तक बॉलीवुड समेत साउथ की कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। इस खबर में जानिए इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 11
2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
साल 2026 जहां अब तक कई दर्शकों के लिए मनोरंजक रहा, वहीं कुछ फिल्ममेकर्स के लिए यह मुनाफा देने वाला भी साबित हुआ। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंड्स्ट्री में भी यह साल काफी शुभ साबित हुआ।
हिट फिल्मों की शुरुआत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से हुई, वहीं 'करुप्पु' और 'पेद्दी' ने मानसून से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी। जानिए अब तक साल की सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली टॉप 10 फिल्में कौन सी रहीं?
विज्ञापन
2 of 11
धुरंधर: द रिवेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
1. धुरंधर: द रिवेंज
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले पार्ट की रिलीज के साथ दिसंबर 2025 में ही कर दी गई थी। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
बजट: 225 से 250 करोड़ के करीब
भारत में कमाई: 1149.30 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 1813.39 करोड़ रुपये
विज्ञापन
3 of 11
बॉर्डर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. बॉर्डर 2
फिल्म 'बॉर्डर -2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और माेना सिंह समेत कई कलाकार नजर आए थे। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी हुई है।
बजट: 250 से 275 करोड़ के करीब
भारत में कमाई: 329.43 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 450.19 करोड़ रुपये
4 of 11
पेद्दी
- फोटो : एक्स
3. पेद्दी
फिल्म 'पेद्दी' बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की बहुप्रतिक्षित फिल्म थी। फिल्म की स्पोर्ट्स ड्रामा कहानी से लेकर रामचरण की एक्टिंग तक को काफी पसंद किया गया। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म रामचरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिवराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म एक विवाद के चलते भी खूब चर्चा में रही।
बजट: 300 से लेकर 350 करोड़ के करीब
भारत में कमाई: 240.48 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 336.85 करोड़ रुपये
विज्ञापन
5 of 11
मन शंकर वरप्रसाद गारू
- फोटो : सोशल मीडिया
4. मन शंकर वरप्रसाद गारू
फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गारू' 12 जनवरी 2026 के रिलीज हुई थी। इसी दौरान पोंगल होने की वजह से इसे त्यौहार का खास फायदा मिला। फिल्म में चिरंजीवी, नयनतारा, जरीना वहाब समेत कई कलाकार अहम किरदारों में थे।
बजट: 200 करोड़ के करीब
भारत में कमाई: 218.47 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 301.49 करोड़ रुपये
विज्ञापन
6 of 11
करुप्पु
- फोटो : एक्स
5. करुप्पु
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सूर्या के अपोजिट तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आईं। आर.जे. बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहले साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु सीएम थलापति विजय काम करने वाले थे।
बजट: जानकारी नहीं
भारत में कमाई: 198.10 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 310.03 करोड़ रुपये
विज्ञापन
7 of 11
भूत बंगला
- फोटो : अमर उजाला
6. भूत बंगला
फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार अभिनीत इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म में वामिका गब्बी, असरानी, मिथला पालकर, राजपाल यादव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
बजट: 120 से 150 करोड़ रुपये के करीब
भारत में कमाई: 182.36 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 270.91 करोड़ रुपये
8 of 11
द राजा साब
- फोटो : एक्स
7. द राजासाब
फिल्म 'द राजासाब' 9 जनवरी 2026 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल अहम भूमिकाओं में थे। क्रिटिक्स ने भले इसे बकवास बताया पर बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का जादू जरूर चला था।
बजट: 400 करोड़ से 450 करोड़ के करीब
भारत में कमाई: 146.04 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 208.39 करोड़ रुपये
9 of 11
वाझा 2
- फोटो : एक्स
8. वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स
फिल्म 'वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स' सिनेमाघराें में 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म में हाशिर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी मुख्य भूमिकाओं में थे। साउथ की इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी सिनेमाघरों में खूब कमाई की।
बजट: 10 से 13 करोड़ रुपये के करीब
भारत में कमाई: 129.42 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: 235.26 करोड़ रुपये
10 of 11
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
9. दृश्यम 3
फिल्म 'दृश्यम 3' अपनी असल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी। फिल्म 21 मई 2026 में रिलीज हुई थी। रहा। फिल्म की कास्ट में मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल शामिल थे।
10. राजा शिवाजी
फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, जेनेलिया डिसूजा और भाग्यश्री समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।