फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए बॉलीवुड के टॉप 10 फिल्म निर्देशकों की लिस्ट, आपकी नजर में कौन बेहतर?

Fri, 17 May 2019 01:37 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Raj Kapoor, Guru Dutt and satyajit ray - फोटो : file photo
हम थियेटर में पर्दे पर दिखने वाले हीरो और हीरोइन को तो याद रखते हैं। लेकिन फिल्म को पर्दे पर दिखने वाले हीरो-हीरोइन फिल्म के असली नायक नहीं होते बल्कि फिल्म को बनाता है निर्देशक जिसकी अंगुलियों पर सारे किरदार नाचते हैं। ऐसे ही एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक प्रकाश मेहरा की आज पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको बताते हैं भारतीय सिनेमा को घर-घर तक पहुंचाने और कई स्टार को सुपरस्टार बनाने वाले 10 महान डायरेक्टरों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 11
सत्यजीत रे - फोटो : SELF
सत्यजीत रे के बारे में अगर कहा जाए कि उन्होने घुटनों पर चल रहे भारत के सिनेमा को चलना सिखाया तो गलत नहीं होगा। सत्यजीत रे कोलकाता में 1921 में पैदा हुए। उन्होने ज्यादा सिनेमा बंगाली में ही बनाया। उनकी पहली फिल्म 'पाथेर पांचाली' ने कई अवार्ड जीते। हिन्दी में उन्होने 'शतरंज के खिलाड़ी' जैसी फिल्म बनाई, जो हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्म है। भारत रत्न सत्यजीत रे को भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतर डायरेक्टर कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
Gurudutt
गुरु दत्त की फिल्म 'प्यासा' भारतीय सिनेमा का शानदार नगीना है। जिन्होंने उनकी ये अकेली फिल्म भी देखी है, वो ये जानता है कि गुरु दत्त कितने बड़े कलाकार थे। गुरु दत्त महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया से चले गए। लेकिन छोटी सी जिंदगी में उन्होने कई बड़े काम किए। जिसकी गवाह उनकी फिल्में हैं। उनकी फिल्मों में प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद और साहिब बीवी और गुलाम जैसी फिल्में हैं।

4 of 11
बिमल रॉय - फोटो : SELF
बिमल रॉय भारतीय सिनेमा के महान निर्देशकों में शुमार हैं। उन्होने दो बीघा जमीन, मधुमति, सुजाता और बंदिनी जैसी फिल्में बनाईं। ना सिर्फ उन्होने हमें ये कालजयी फिल्में दीं बल्कि गीतकार गुलजार को तराश कर हीरा बनाने का श्रेय भी बिमल दा को ही है। उन्होने ही गुलजार को एक गैराज से निकाल कर फिल्मों से जोड़ा।
विज्ञापन

5 of 11
Mehboob Khan
पहली बार भारत की जिस फिल्म जो ऑस्कर के लिए चुना गया। वो थी 'मदर इंडिया'। मदर इंडिया को बनाया महान निर्देशक महबूब खान ने। महबूब खान के नाम पर कई शानदार फिल्में हैं। लेकिन मदर इंडिया अकेले ही महबूब खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में शामिल करने को काफी है।
विज्ञापन

6 of 11
hrishikesh mukerji
ऋषिकेष मुखर्जी का भारतीय फिल्मों में योगदान बेजोड़ है। उनकी कुछ फिल्मों के नाम ही उनका काम बताने को काफी हैं। उन्होने सत्यकाम, आनंद, गुड्डी, गोलमाल, अभिमान, नमक हराम और बावर्ची जैसी फिल्में बनाईं।
विज्ञापन

7 of 11
raj kapoor and nargis
ग्रेट शो-मैन राजकपूर को भारत के दर्शक खूब जानते हैं। एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर राजकपूर ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड पर राज किया। 'आग' से 'राम तेरी गंगा मैली' तक राजकपूर के नाम पर शानदार फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है।

8 of 11
shakti samanta - फोटो : file photo
शक्ति सामंत ने अराधना, कश्मीर की कली, कटी पतंग, अमर प्रेम, एन इवनिंग इन पेरिस जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा को दी। उन्होने बंगाली में भी कुछ फिल्में दीं।

9 of 11
Basu Chatterji
'एक रुका हुआ फैसला' जैसी फिल्म बनाकर बासु चटर्जी ने सिनेमा को नई दिशा दी। उन्होने एक कमरे के भीतर ही ये फिल्म बनाई है। उन्होने कमला की मौत, चितचोर, रजनीगंधा, छोटी सी बात, बातों बातों में, पिया का घर जैसी फिल्में दीं। जो हर लिहाज से बेजोड़ हैं।

10 of 11
shyam Benegal
आर्ट फिल्मों का जब नाम आता है, तो श्याम बेनेगल सबसे पहले जहन में आ जाते हैं। उन्होने अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्में दी हैं। श्याम बेनेगल के बारे में कहा जाता है कि वो पैसे के लिए नहीं कुछ अलग और अच्छा करने के लिए फिल्म बनाते हैं। उनकी इसी खूबी ने उन्हे निर्देशकों में ऊंचा मुकाम दिला रखा है।
विज्ञापन

11 of 11
प्रकाश मेहरा - फोटो : SELF
अमिताभ बच्चन के स्टार बनाने में प्रकाश मेहरा की फिल्में भी अहम जगह रखती हैं। उन्होने मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, नमक हलाल, शराबी जैसी फिल्में दीं। जो उन्हे सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों की लिस्ट में खड़ा करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें