फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियों में जुटे भाई टोनी, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Fri, 07 Feb 2020 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
गायिका और 'इंडियन आइडल 11' की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नेहा कक्कड़ शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले कुछ समय से 'इंडियन आइडल' के मंच पर दोनों की शादी की तमाम रस्मों को निभाया जा रहा है। अब नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने शादी से पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शादी का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य के साथ टोनी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, '14 फरवरी को कुछ खास होने वाला है।' इतना सुनते ही आदित्य नारायण कहते हैं, 'ये हैं मेरे असली साले साहब।' आगे टोनी कहते हैं कि 'इनकी शादी 14 फरवरी को होने वाली है उससे पहले मुझे लगा कि इनके सिंगल रहते रहते मैं अपना सिंगल (गाना) शूट कर लूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
टोनी ने बताया कि ये वीडियो 10 फरवरी को रिलीज होगा। पिछले दिनों इसकी शूटिंग गोवा में की गई। गोवा से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। गाने को टोनी के साथ नेहा ने भी अपनी आवाज दी है। जबकि नेहा और आदित्य पर ये फिल्माया गया है।

4 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
टोनी के इस कैप्शन पर नेहा ने कमेंट किया- 'हा हा हा.. पागलपन।' वहीं आदित्य नारायण ने कमेंट किया- 'हा हा हा हा।' बता दें कि 'इंडियन आइडल' के मंच पर नेहा और आदित्य के प्रपोज करने से लेकर शगुन देने तक सभी रस्में निभाई जा चुकी हैं। स्टेज पर दोनों के माता-पिता भी पहुंचे थे। उदित नारायण ने शो में बताया था कि उन्हें ये रिश्ता मंजूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
शो में नेहा और आदित्य की शादी का फॉर्मेट चल रहा है। अब ये शो की टीआरपी के लिए दिखाया जा रहा है या वाकई दोनों शादी करने जा रहे हैं ये तो 14 फरवरी को पता चलेगा। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ट्विटर पर शाहरुख खान से आगे निकले अमिताभ बच्चन, पीएम मोदी से अब भी हैं इतना पीछे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें