हॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पासिबल' भारत में शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। हालांकि यह फिल्म बाकी सभी देशों में रिलीज हो चुकी है। टॉम क्रूज का क्रेज विदेशों में ही नहीं भारत में भी उतना ही है जितना कि सलमान और शाहरुख की फिल्मों का। फिल्म 'मिशन इम्पासिबल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि यह कई बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पासिबल' पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'मिशन इम्पासिबल' आने वाले समय में किन बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Dhadak
धड़क
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ था जो कि साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ज्यादा था। ऐसे में देखने यह दिलचस्प होगा कि टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पासिबल' 'धड़क' से ज्यादा कमाकर उसका रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
sanju
संजू
रणबीर कपूर की 'संजू' को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है लेकिन धीमी रफ्तार से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई कर रही है। 'संजू' अभी तक 333 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ था ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पासिबल' ट्रेड पंडितों के अनुमान से ज्यादा कमाकर 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
4 of 6
veere di wedding
वीरे दी वेडिंग
करीना और सोनम कपूर की दोस्ती की कहानी लोगों को खूब रास आई थी। इस फिल्म ने दमदार ओपनिंग की थी साथ ही कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 'वीरे दी वेडिंग' का पहले दिन का कलेक्शन 10.70 करोड़ था। वहीं टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पासिबल' की पहले दिन की कमाई का अनुमान 10 करोड़ लगाया जा रहा है। ऐसे में टॉम क्रूज की फिल्म बॉलीवुड की 'वीरे दी वेडिंग' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं इस पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
race 3
रेस 3
बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन इम्पासिबल' की राह मुश्किल करने के लिए सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' भी है। 'रेस 3' ने पहले दिन कई फिल्मों को धूल चटा दी थी। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 29 करोड़ था। यानी कि 'मिशन इम्पासिबल' के सामने सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फिल्में है जो उसकी कमाई की राह को मुश्किल बना रही है।
बागी 2
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जैसे कमाई का कहर ही ढा दिया था। 'बागी 2' ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए थे। ऐसे में टॉम क्रूज के सामने पहले दिन सिर्फ 10 करोड़ की कमाई करने का ही नहीं बल्कि इन फिल्मों को पीछे छोड़ने का दारोमदार है। फिलहाल टॉम क्रूज इसमें सफल होते है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।