फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही टॉम क्रूज की Mission Impossible, दूसरे हफ्ते इतना रहा कलेक्शन

Mon, 06 Aug 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tom Cruise, Mission Impossible Fallout
बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को हॉलीवुड की फिल्में कड़ी टक्टर दे रही हैं। जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' एक हफ्ते बाद ही धड़ाम हो गई, वहीं हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' दूसरे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
mission impossible
मिशन इंपॉसिबल सीरीज की इस छठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते कुल 13 करोड़ 70 लाख का बिजनेस किया। यह पिछले दो वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जो भारत में रिलीज हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
Mission Impossible Fallout
'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' ने रविवार को 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और फिल्म ने अब तक भारत में कुल 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई 'कारवां', 'मुल्क', और 'फन्ने खां' के कलेक्शन से भी तुलना करें तो टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन कई गुना ज्यादा है। इन तीनों फिल्मों का शुरुआती दिन का कलेक्शन डेढ़ से दो करोड़ ही रहा।
विज्ञापन

4 of 4
mission impossible
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते ही फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। बता दें कि टॉम क्रूज की ये फिल्म सीरीज दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। खासकर इसमें दिखाए जाने वाले एक्शन सीन्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें