टॉम ऑल्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ऑल्टर ने भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म में भी काम किया था। वह साल 1977 में शतरंज के खिलाड़ी फिल्म में नजर आए थे। सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंशी प्रेम चंद की लघुकथा पर आधारित थी। टॉम ऑल्टर की शानदार फिल्में क्रांति, गांधी, राम तेरी गंगा मैली, देश-परदेश, सलीम लंगड़े पे मत रो, कर्मा, परिंदा, आशिकी, जुनून, परिंदा, वीर-जारा, मंगल पांडे थीं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में भी नजर आए थे।