फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से टली तेलुगू अभिनेता नितिन की शादी, शालिनी रेड्डी से फरवरी में की थी सगाई

Wed, 01 Jul 2020 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉलीवुड स्टार नितिन और शालिनी के साथ शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। फरवरी में सगाई कर चुके इस कपल को अप्रैल में शादी के बंधन में बंधना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से ये शादी नहीं हो पाई। ऐसी खबरें हैं कि दोनों जुलाई के अंत में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तेलुगू अभिनेता नितिन - फोटो : इंस्टाग्राम
खबर है कि नितिन और शालिनी की शादी 26 जुलाई को हैदराबाद में होगी। दोनों के परिवार ने मिलकर यह तारीख तय की है। ये शादी सभी COVID-19 सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी। सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। शादी में बहुत सीमित मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगू अभिनेता नितिन ने इस साल फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी से सगाई की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ बहद खुश दिखाई दिए। 

4 of 5
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों एक दूसरे को आठ साल से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितिन - फोटो : सोशल मीडिया
नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नितिन को 'श्रीनिवास कल्याणम' और 'चल मोहन रंगा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें