फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nithiin Engagement Photos: तेलुगू अभिनेता नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर

Thu, 23 Jul 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉलीवुड स्टार नितिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस कपल को अप्रैल में शादी के बंधन में बंधना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते ये शादी नहीं हो पाई। लेकिन अब नितिन और शालिनी 26 जुलाई को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
नितिन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, यहां देखिए इंगेजमेंट की पहली तस्वीर - फोटो : ट्विटर
दोनों की सगाई की रस्म हाल ही में संपन्न हुई। सगाई की फोटो शेयर करते हुए नितिन ने अपनी इंगेजमेंट की खबर फैंस के साथ साझा की। सामने आई तस्वीर में नितिन, शालिनी को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोरोना काल में नितिन और शालिनी के परिजनों ने बेहद सादे समारोह में चंद लोगों के बीच सगाई की रस्में अदा की।
विज्ञापन

3 of 5
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
नितिन और शालिनी की सगाई के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। यह जोड़ी पिछले आठ सालों से रिलेशन में है। अप्रैल में उनकी सगाई और शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण समारोह को स्थगित कर दिया गया था। वहीं COVID-19 की वजह से प्रतिबंधों के कारण शादी के लिए कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

4 of 5
तेलुगू अभिनेता नितिन - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, नितिन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके पसंदीदा एक्टर पवन कल्याण को अपनी शादी का निमंत्रण भेजा है। नितिन इसी 26 जुलाई को शादी करने वाले हैं। ये शादी सभी COVID-19 सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर आयोजित की जाएगी। सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितिन और शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वहीं नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नितिन को 'श्रीनिवास कल्याणम' और 'चल मोहन रंगा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें