फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीना अंबानी के जन्मदिन और आगरा में कार्तिक-सारा, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Tue, 11 Feb 2020 06:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tina Ambani, Kartik Aaryan, Sara Ali Khan - फोटो : amar ujala
टीना अंबानी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता देव आनंद की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री टीना मुनीम की जिंदगी टीना अंबानी बनने तक काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना ने हिंदी की दसियों फिल्मों में काम किया, और एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। सिनेमा की बाकी अभिनेत्रियों की तरह टीना के भी फिल्म अभिनेता संजय दत्त और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ लव अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय तक चले। उनके जन्मदिन (11 फरवरी) के अवसर पर हम आपको उनके सर्वश्रेष्ठ किरदारों के बारे में बताते हैं।

पढ़ें: मिसेज अंबानी बनने से पहले टीना को इन 10 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, एक से बढ़कर एक रहे ये किरदार
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर बोलीं स्वरा भास्कर
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला काफी चर्चा में हैं। राजनेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है। छेड़छाड़ के इस मामले के बाद कॉलेज की छात्राओं नेे प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा है। गार्गी कॉलेज में हुई इस घटना पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस पूरी घटना की आलोचना भी की है। 

पढ़ें: गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'पागलपन और अवसाद'
विज्ञापन

3 of 5
moushumi chatterjee - फोटो : file photo
बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं मौसमी चटर्जी
70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन बीते साल 13 दिसंबर को हो गया था। वो लंबे समय से बीमार थीं और दो साल तक कोमा में रहीं। बेटी की मौत के बाद अभिनेत्री के दामाद डिकी सिन्हा ने कहा था कि पायल के अंतिम संस्कार में मौसमी नहीं आईं थीं। अब एक इंटरव्यू में सिन्हा ने बताया है कि मौसमी बेटी की तेरहवीं की पूजा में भी शामिल नहीं हुई थीं।

पढ़ें: बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं मौसमी चटर्जी, दामाद का आरोप- तेरहवीं में भी नहीं आईं

4 of 5
नेहा कक्कड़, उदित नारायण - फोटो : Social Media
नेहा-आदित्य की शादी पर उदित नारायण का खुलासा
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। दोनों के फैंस इस खास लम्हें का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने एक वीडियो रिलीज कर बताया था कि 14 फरवरी को नेहा और आदित्य की शादी होगी। शादी में अब महज तीन दिन बचे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर फैंस का दिल टूट जाएगा।

पढ़ें: नेहा-आदित्य की शादी पर उदित नारायण का खुलासा, टूट जाएगा फैंस का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter
कार्तिक और सारा आज ताजनगरी में बनेंगे अमर उजाला के मेहमान
इस साल की सबसे चर्चित प्रेम कहानी लव आज कल के सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मंगलवार यानि आज आगरा पहुंच रहे हैं। वह यहां अमर उजाला की माई सिटी टॉक्स- लव आज कल प्रतियोगिता के विजेताओं से मुलाकात करेंगे और उनके साथ कुछ वक्त गुजारेंगे। अमर उजाला के सौभाग्यशाली पाठकों को उनसे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा। फिल्म लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज अली, निर्माता दिनेश विजन और रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

पढ़ें: कार्तिक और सारा आज ताजनगरी में बनेंगे अमर उजाला के मेहमान, इम्तियाज अली ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें