असित मोदी,शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शैलेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख अब लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए असित मोदी को जवाब दिया है। शैलश ने अपने पोस्ट में लिखा, तेरे मेरे रिश्ते का यही एक हिसाब रहा, मैं दिल ही दिल रहा तू सदा दिमाग रहा। #शैलेश की शैली। शैलेश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उके फैंस यह चाह रहे हैं कि अभिनेता मेकर्स के साथ जारी विवाद को सुलझा कर शो में वापसी कर लें।