टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नुसरत ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में नुसरत महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं।