बॉलीवुड की सबसे शाही शादियों की बात करें तो अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में जाकर शादी रचाई थी । वहीं प्रियंका का पहले मुंबई में रोका हुआ और फिर जोधपुर में रॉयल वेडिंग हुई । इन दोनों एक्ट्रेस की शादियों को रॉयल बनाने का काम टीना थरवानी ने किया था । टीना एक वेडिंग प्लानर हैं । वो शादी के सपने को सच करना बखूबी जानती हैं। टीना ने अपना करियर फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
tina tharwani
- फोटो : social media
इसके अलावा वो सेलेब्रिटीज की मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं । अब टीना 'शादी स्क्वॉयड' नाम की कंपनी चला रही हैं । टीना ने साल 2015 में सौरभ मल्होत्रा और मनोज मित्रा के साथ मिलकर ये स्टार्टअप किया । टीना का कहना है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की शादी प्लान की । महिलाओं के लिए इस फील्ड में कई ऑप्शन हैं । टीना की कहानी वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' से मिलती-जुलती है ।
विज्ञापन
3 of 5
anushka virat
टीना ने कहा, 'सितंबर से मार्च तक वेडिंग का सीजन होता है और हम 10-12 वेडिंग प्लान करते हैं ।' अनुष्का और प्रियंका की शादी के बारे में टीना ने कहा था, 'अनुष्का-विराट की शादी हमारे लिए बहुत बड़ा मौका था । इसके बाद प्रियंका की टीम ने हमसे संपर्क किया । हमने उनकी इंगेजमेंट प्लान की । अनुष्का और विराट की शादी हम पांच लोगों ने मिलकर प्लान की थी । इटली जाकर प्लान करना, वहां सबकुछ बहुत डिटेल में किया गया । वहीं प्रियंका और निक की सगाई ऐन मौके पर प्लान हुई ।'
4 of 5
priyanka and nick
'प्रियंका और निक की शादी का लोगो हमने रात में 10 बजे डिजाइन किया और 7 बजे तैयार करके दे दिया था । ऐन मौके पर चीजें तैयार करना ही हमारा काम है । हमारी पूरी टीम अपने कस्टमर को की जरूरतों को पूरा करती है । हमारे लिए हर शादी जरूरी है । हम अपनी ऑफीशियल वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज पर अपने काम को अच्छे से दिखाते हैं, जिससे लोग उससे कनेक्ट कर पाएं ।'
टीना बताती हैं कि कुछ लोगों की टीम ही कमाल कर देती है । हमारे बीच अच्छी इक्वेशन है । 'हम सपनों को सच करते हैं । हम चाहते हैं कि हमारे क्लाइंट खुली आंखों से सपने को सच होता देखें ।' अपनी शादी को लेकर टीना कहती हैं, 'मैं बहुत ही सिंपल शादी चाहती हूं । मैं जहां भी शादी करूंगी, सब बहुत सादगी से होगा । वहां मेरे करीबी दोस्त ही शामिल होंगे ।'