फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से अनिल अंबानी ने टीना से कर लिया था ब्रेकअप, लव स्टोरी के साथ देखें पूरा वेडिंग एलबम

Mon, 10 Feb 2020 01:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tina ambani - फोटो : social media
टीना अंबानी पहले टीना मुनीम थीं और बॉलीवुड फिल्मों की सफल हीरोइन भी । टीना एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 1975 में टीना ने फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का खिताब जीता था । पढ़ाई पूरी करने के बाद टीना ने बॉलीवुड में करियर बानाने के बारे में सोचा । टीना ने 1978 में देव आनंद की फिल्म 'देश परदेस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । इसके बाद उन्होंने देव आनंद के साथ फिल्म 'लूटमार' और 'मनपसंद' की ।
विज्ञापन

2 of 7
tina ambani - फोटो : social media
1981 में टीना ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'रॉकी' में काम किया । 'रॉकी' संजय की पहली फिल्म थी । टीना, संजय दत्त की कोस्टार के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं । दोनों के प्यार के चर्चे बहुत मशहूर हुए थे । टीना 11 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । आइए आपको बताते हैं कि टीना कैसे संजय दत्त से ब्रेकअप के बाद अंबानी परिवार की बहू बन गईं । 
विज्ञापन

3 of 7
tina ambani - फोटो : social media
संजय दत्त को ड्रग्स की लत थी जिसके चलते टीना ने ना चाहते हुए भी उनसे ब्रेकअप कर लिया । संजय दत्त के बाद टीना मुनीम की जिंदगी में आए राजेश खन्ना लेकिन दोनों का प्यार शादी तक नहीं पहुंचा । टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है।

4 of 7
tina ambani - फोटो : social media
दो अजनबियों का मिलना, फिर प्यार होना, घरवालों की मनाही और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद यह प्रेम कहानी अपनी मंजिल तक पहुंची। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार देखा था। अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन उनका परिवार टीना से शादी के सख्त खिलाफ था क्योंकि उन्हें टीना का एक्ट्रेस होना पसंद नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 7
anil ambani tina munim
ऐसे में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। फिर साल 1989 में अमेरिका में भूकंप आया जिसके बाद टीना और अनिल अंबानी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूंकप आया था। उस दौरान टीना भी वही थीं। ऐसे में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा जिसके बाद दोनों की बातचीत फिर शुरू हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
anil ambani
आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tina munim, anil ambani - फोटो : social media
टीना कई इंटरव्यू में ये कहती रही हैं कि उनके पति अनिल ने उन्हें आज तक किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया और ऐसा कुछ भी नहीं उनके जीवन में जो वे पाना चाहती हों और पा न सकी हों। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। बता दें टीना-अनिल के दो बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी।
 

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने किया खुलासा, ये कंटेस्टेंट होंगे 'बिग बॉस 13' के विनर!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें