फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiku Weds Sheru: अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू', इस दिन मचाएगी धमाल

Mon, 12 Jun 2023 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह अपनी शानदार फिल्मों और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के तौर पर तो उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई ही है, साथ ही अब वह बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में लगी हुई हैं। कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही कंगना रणौत द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर भी अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म टीकू वेड्स शेरू में अभिनेता के साथ 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' में यासमीन का किरदार निभाने वाली अवनीत कौर बतौर युवा अभिनेत्री अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर काफी समय  पहले आ चुका है। अब एक लंबे समय के बाद अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। और खबर यह भी है कि अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Naseeruddin Shah: सिंधी भाषा पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, माफी मांगते हुए कह दी यह बात
 
विज्ञापन

3 of 5
टीकू वेड्स शेरू - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो काफी कलरफुल है। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ग्रीन रंग की शेरवानी और बिखरे बालों में काफी यंग लग रहे हैं, तो वहीं अवनीत कौर पिंक रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी ज्वेलरी, मांग टीका लगाए काफी जंच रही हैं।

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीकू वेड्स शेरू के इस नए पोस्टर को शेयर करने के साथ ही कंगना रणौत ने इस बात की भी जानकारी दे दी है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म को कंगना अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से बॉलीवुड की लगभग कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। शायद यही वजह है कि कंगना रणौत ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि जब बड़ी-बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा था, तब कंगना ही सबको नसीहत देती थीं कि मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं है। मगर अब वो खुद वही कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें