बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर अपनी राय भी रखती हैं। यही वजह है कि अपने इस अंदाज की वजह से वह आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन सबके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज, वीडियोज और खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेता लहंगा पहने लड़कियों का गेटअप लिए नजर आ रहे हैं। शेयर की गई इस फोटो में नवाजुद्दीन सुनहरे रंग का लहंगा पहने सलाम करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, सो हॉट। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी इस फोटो पर टैग किया है।