बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थीं। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थीं। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता कर रहे हैं।