फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' का थीम म्यूजिक टीजर रिलीज, 3 दिन बाद होगा बड़ा धमाका

Sat, 04 Nov 2017 09:27 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' है रिलीज से पहले ही अपने फैंस पर जादू चलाने लगी है। कभी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया जाता है तो कभी सेट की तस्वीरें सामने आती हैं। कभी अचानक ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाती है और सिर्फ इतना करने से ही फिल्म सोशल मीडिया पर तूफान मचा रही है। इसी बीच फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का थीम टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। 

पढ़ेंः 'बागी-2' में टाइगर का सॉलिड लुक हुआ लीक, इस एक्ट्रेस की वजह से श्रद्धा कपूर आउट
विज्ञापन

2 of 4
इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बात को हवा देने के लिए यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में ट्रेलर रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का थीम म्यूजिक भी रिलीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
थीम म्यूजिक बहुत ही शानदार है। हालांकि म्यूजिक पहली फिल्म से मिलता-जुलता है लेकिन इसमें और अच्छे बीट्स का इस्तेमाल किया गया है। कुछ सेकेंड की इस म्यूजिक ने ही बता दिया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।  ये रहा वीडियो-
  It's alright to not keep calm!  #TigerZindaHai trailer coming on 7th November #4DaysForTZHTrailer | @TigerZindaHai pic.twitter.com/gU75xlm7bc — Yash Raj Films (@yrf) November 3, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
थीम म्यूजिक के सोशल मीडिया पर आते ही धम मच गई है। ये तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक कई बार सुना जा चुका है। आपको बता दे कि सलमान खान और कटरीन कैफ अभिनीत ये फिल्म इस साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर 3 दिन बाद यानि 7 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें