सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। सलमान के फैंस को ये ट्रेलर इतना पसंद आया कि ये यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्रेलर बन गया है। ट्रेलर को 800 हजार लाइक मिले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
सलमान ने भी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीर सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'टाइगर जिंदा है की शूटिंग का आखिरी दिन और कुछ ही देर में रेस 3 की शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें।'
पढ़ें- Fukrey Returns Trailer: फिर 'भोली पंजाबन' ने बिछाया जाल, चंगुल में फंस गए 'चूचा एंड गैंग'
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
तस्वीर में सलमान खून से लथपथ और हाथ में बंदूक थामे खड़े हैं। बता दें कि सलमान ने 'रेस 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में सलमान का पहला लुक भी सामने आ चुका है। 'रेस 3' में बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीस के अलावा लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट होगी।
पढ़ें- प्रभास के लिए अनुष्का ने लिया इतना बड़ा फैसला, कहीं दांव पर ना लग जाए करियर
4 of 5
salman khan
'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर के रिकॉर्ड्स की बात करें तो अब तक इसे 800 हजार लाइक मिल चुके है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। सलमान खान की ये फिल्म 140 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म की शूटिंग 5 देशों में की गई है।
फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा अंगद बेदी, गिरीश करनाद और सज्जाद डेलफ्रूज मुख्य किरदार में होंगे। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। जबकि 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।