फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के करियर से खुश नहीं टाइगर श्रॉफ, चाहते हैं कि गर्लफ्रेंड इस चीज पर फोकस करे

Fri, 15 Jun 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Disha Tiger
दिशा पाटनी ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ साइन की है। दिशा इसके अलावा कई एड फिल्म्स में भी काम कर रही हैं। खबर है कि दिशा पाटनी के कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ जो कि उन्हें उनके करियर को लेकर एडवाइज भी देते हैं, दिशा की च्वाइस को लेकर टाइगर बहुत ज्यादा खुश नहीं है। टाइगर दिशा को अपने डायरेक्टर्स को भी सजेस्ट करते हैं, लेकिन वह दिशा की करियर च्वाइस खासकर एड फिल्मों को लेकर खुश नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
डीएनए की खबर के मुताबिक टाइगर का मानना है कि दिशा को एड फिल्मों के बजाय अपने करियर पर फोकस करना चाहिए। टाइगर को लगता है कि दिशा पाटनी अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए सही प्रयास नहीं कर रही हैं और ना ही वह रेगुलर तौर पर फिल्मों के लिए ऑडिशन ही दे रही हैं।

4 of 5
दिशा और टाइगर - फोटो : youtube
आपको बता दें कि भले ही टाइगर और दिशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी ना तोड़े, लेकिन दोनों को अक्सर डिनर डेट और फिल्मी जगत की पार्टियों में साथ में देखा जा चुका है। यहां तक की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिशा टाइगर के परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
दिशा के बारे में यह कहा जाता है कि वह टाइगर को काफी कंट्रोल करके रखती हैं। दिशा अक्सर टाइगर का फोन चेक करती हैं और उन्हें किसी भी को-स्टार से बात करने की इजाजत नहीं है। लगता है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन दिशा, टाइगर के घरवालों के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें